दस्तावेज़

एनालिटिक्स

कितने लोग आपकी खबरें पढ़ते हैं, कौन-सी, और कहाँ से आते हैं।

PublishMe पाठकों को ख़ुद गिनता है — बिना कुकी के, और किसी व्यक्ति की पहचान बताने वाली कोई चीज़ रखे बिना। कुछ सेट नहीं करना पड़ता।

आपको क्या दिखता है#

  • Page views और Readers, दोनों पिछली अवधि से तुलना के साथ।
  • उस अवधि में Views per story और Stories published।
  • Daily views — रोज़ के व्यू का चार्ट।
  • Top stories — उस अवधि में सबसे ज़्यादा पढ़ी गई खबरें।
  • Sources, Categories और Languages — पाठक कहाँ से आए, और उन्होंने क्या पढ़ा।
स्रोतमतलब
Directपता टाइप किया, बुकमार्क से, या ऐसे ऐप से जो नहीं बताता कि कहाँ से आए।
Search enginesGoogle, Bing वगैरह।
Socialफेसबुक, इंस्टाग्राम, X जैसे।
WhatsApp · Telegramचैट में शेयर किए लिंक।
On-site navigationपाठक आपके एक पेज से दूसरे पर गए।
Other sitesबाकी कहीं से आए लिंक।

अवधि चुनना#

Today या Yesterday चुनें, या तारीख़ का मेन्यू खोलकर Last 7 days, Last 30 days (शुरू में यही) या 90 दिन तक की कोई भी अवधि। दिन आपकी साइट के समय क्षेत्र के हिसाब से गिने जाते हैं।

कितने ताज़ा, कितने सटीक#

  • कोई विज़िट लगभग 5 मिनट में दिखने लगती है।
  • सिर्फ़ खबरों के पेज गिने जाते हैं। ई-पेपर के अपने आँकड़े हैं — देखें ई-पेपर।
  • पाठकों की संख्या अनुमान है, लगभग 2% तक सटीक।

साथ में Google Analytics#

Google Analytics या Meta Pixel भी चाहिए, तो उन्हें इंटीग्रेशन में जोड़ें (Growth और Pro प्लान में)। वे इन आँकड़ों के साथ-साथ चलते हैं।

क्या यह पेज मददगार रहा?हाँनहींकुछ ग़लत या अधूरा है? हमें बताएँ।