भाषाएँ
आपकी साइट किन भाषाओं में छपती है, मुख्य भाषा कौन-सी है, और पाठकों को वे किस क्रम में दिखती हैं।
प्लान में 1, 2 या 3 भाषाएँ हैं (Starter, Growth, Pro)। ऊपर का मीटर दिखाता है कि आप कितनी इस्तेमाल कर रहे हैं।
भाषा जोड़ें#
- भाषाएँ (Languages) खोलें। Add a language में जो भाषा चाहिए उसके आगे Add दबाएँ — English, हिन्दी, उर्दू, मराठी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल, गुजराती, कन्नड़, पंजाबी या मलयालम।
- वह On your site में New · save to add के साथ दिखती है।
- सहेजें (Save) दबाएँ।
फिर उसमें लिखें: खबरें, श्रेणियाँ, टैगलाइन, परिचय। हर भाषा का अपना पता है — /hi, /ur — और अपना मेन्यू, टिकर और फ़ीड। उर्दू के पेज दाएँ से बाएँ पढ़े जाते हैं।
क्रम#
On your site में भाषाओं को खींचकर ऊपर-नीचे करें, या तीरों से: आपकी साइट का भाषा-मेन्यू इसी क्रम में चलता है।
मुख्य भाषा#
मुख्य भाषा आपकी साइट के मूल पते पर खुलती है; बाकी अपने कोड के नीचे रहती हैं। बदलने के लिए Change main language या किसी भाषा के मेन्यू में Make main language इस्तेमाल करें, फिर सहेजें।
किसी भाषा को बंद करना#
- Turn off उस भाषा की खबरें पाठकों से छिपा देता है और उनके लिंक टूट जाते हैं। मिटता कुछ नहीं: फिर से चालू करें तो सब लौट आता है।
- मुख्य भाषा, और आख़िरी बची भाषा, बंद नहीं की जा सकती।